umiam lake ( bara pani) , Shillong , उमियाम (बडा पानी) झील , शिलांग बडा पानी या उमियाम लेक , शिलांग का ऐसा आर्कषण है जिसे वहां पर जाने वा...
umiam lake ( bara pani) , Shillong , उमियाम (बडा पानी) झील , शिलांग |
यहां पर एक वाटर स्पोर्टस काम्पलैक्स है और एक पार्क जिसका नाम नेहरू पार्क है । झील में बोटिंग करने के लिये साधारण नाव और स्पीड बोट दोनो की सुविधा उपलब्ध है । वाटर स्पोर्टस काम्पलैक्स में खाने पीने के लिये एक रैस्टोरैंट भी है । मानसून के दौरान इस झील में काफी पानी होता है जबकि गर्मियो में ये काफी कम रह जाता है । इस झील से शिलांग शहर को पानी की सप्लाई भी होती है । काफी बडे एरिये 10 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है । दक्षिण की खासी पहाडियो से आने वाली उमियाम नदी के पानी को रोककर इसे बनाया गया है । इस नदी के पानी से बिजली भी बनायी जाती है जिससे शिलांग को बिजली मिलती है ।
गुवाहटी से चलने के बाद 16 किलोमीटर के बाद ये झील आती है । अगर आप शिलांग शेयर टैक्सी में जा रहे हैं तो इसको चलते चलते ही देख सकते हैं लेकिन यदि आप अपनी टैक्सी बुक करके आ रहे हैं तो पहले ही बात तय कर लें कि आप यहां पर कम से कम एक घंट रूकेंगें । हमारे साथ् यहीं हुआ था । इस झील को शिलांग में बताया जाता है जबकि काफी दूर होने के कारण आपको इसके लिये अलग से एक टैक्सी करनी पडेगी इसलिये इसे अपने आने या जाने के समय में से एक घंटा दें । झील बहुत बडे आकार मे है और बिलकुल रोड किनारे है इसलिये आप इसके चारो ओर पैदल वाक भी कर सकते हैं ।
NORTH EAST TOUR-
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |
shillong to guwahti |